उन्नाव और कठुआ गैंगरेप की वारदात पर कथित टिप्पणी से सांप्रदायिक उन्माद फैलाने के आरोप में सरकारी लॉ कॉलेज की एक छात्रा को निलंबित कर दिया गया है। कॉलेज के प्रिंसिपल के गोपालकृष्णन ने एक बयान में यह जानकारी दी।
कॉलेज के छात्रों ने शिकायत की थी कि प्रथम वर्ष की छात्रा आर प्रिया ने उन्हें सरकार के खिलाफ बोलने और क्लास का बायकॉट करने को भड़काया। प्रिंसिपल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि छात्रा ने विद्यार्थियों को धर्म के आधार पर बांटने का प्रयास किया।
इसके अलावा छात्रों की शिकायत की जांच करने के लिए नियुक्त किए गए सहायक प्रोफेसर आर अम्मू के काम में भी छात्रा ने बाधा पहुंचाई। प्रिया को प्रिंसिपल की इजाजत के बिना कॉलेज कैम्पस में प्रवेश न करने की हिदायत दी गई है।