फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना की पहली महिला पायलट लेफ्टिनेंट शिवांगी 2 दिसंबर को संभालेंगी कमान

Thu, 21 Nov 2019 10:49 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट शिवांगी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अगले महीने दो दिसंबर को लेफ्टिनेंट शिवांगी नया इतिहास रचने जा रही हैं। भारतीय नौसेना में शामिल होने वाली वह पहली महिला पायलट होंगी। 

विज्ञापन


रक्षा सूत्रों के मुताबिक लेफ्टिनेंट शिवांगी अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद दो दिसंबर को नौसेना में अपनी कमान संभालेंगी। सूत्रों ने बताया, 'शिवांगी ग्रेजुएट होने के बाद भारतीय नौसेना में शामिल होने वाली पहली महिला पायलट होगी। वह बिहार के मुजफ्फरपुर से हैं और यहीं के डीएवी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है।'
 

भारतीय नौसेना अकादमी में शिवांगी को 27 एनओसी कोर्स के तहत एसएसी (पायलट) के तौर पर शामिल किया गया था। पिछले साल जून में वाइस एडमिरल ए.के. चावला ने औपचारिक तौर पर उन्हें कमीशन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि नौसेना की विमानन शाखा में कई महिला अधिकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और प्रेक्षक के रूप में तैनात हैं। शिवांगी की ट्रेनिंग दक्षिणी कमान में चल रही है और 2 दिसंबर को उन्हें डॉरनियर विमान उड़ाने की अनुमति मिलेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें