फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Metro: जोका-तरताला के बीच पहला ट्रायल रन सफलतापूर्वक संपन्न, महाप्रबंधक अरुण अरोड़ा ने दी बधाई

Thu, 15 Sep 2022 11:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोलकाता मेट्रो के जोका-एस्पलेनैड मेट्रो परियोजना के जोका-तरताला खंड का पहला परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक अरुण अरोड़ा ने टीम मेट्रो और टीम आरवीएनएल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस पहले ट्रायल रन के सफल समापन के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
जोका-तरताला के बीच पहला ट्रायल रन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता मेट्रो के जोका-एस्पलेनैड मेट्रो परियोजना के जोका-तरताला खंड पर पहला परीक्षण गुरुवार को सुचारू रूप से आयोजित किया गया है। नॉन-एसी ट्रायल रेक टर्मिनल जोका स्टेशन से 3.35 बजे शुरू हुआ और करीब 9 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद 3.55 बजे तरताला स्टेशन पहुंची। वापसी की यात्रा में ताराताला से 4.05 बजे शुरू हुई और 4.29 बजे जोका स्टेशन पहुंची। इस ट्रायल रन के दौरान, अधिकतम 25 किमी/घंटा की रफ्तार रही।

विज्ञापन


 इस दौरान शैलेश श्रीवास्तव, ईडी/इलेक्ट्रिकल/रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल), हरसिमरन सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक/आरवीएनएल, सुवाशीष भट्टाचार्य, उप कॉम/ओएंडएम और मेट्रो रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक अरुण अरोड़ा ने टीम मेट्रो और टीम आरवीएनएल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस पहले ट्रायल रन के सफल समापन के लिए बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें