फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कोलकाता में शुरू हुआ देश का पहला चलता फिरता रेस्तरां, यह है खासियत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Mon, 15 Oct 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता में देश का पहला चलता फिरता रेस्तरां शुरू हुआ है। जिसका नाम है विक्टोरिया रेस्तरां। यहां लंच और डिनर दोनों का लुत्फ उठाया जा सकता है। पूरे शहर में ये रेस्तरां दो चक्कर लगाएगा। ट्रामाकार में शुरू हुए इस रेस्तरां में दो बोगियां होने के कारण इसमें 27 लोग बैठ सकते हैं। इसे बनाने में 90 लाख रुपये खर्च हुए हैं।



इलेक्ट्रिक ट्रामाकार में देश का पहला चलता फिरता रेस्तरां रविवार से शुरू हुआ है। यह ट्रामाकार शहीद मीनार से खिदिमपुर तक चलेगी।


ये है खासियतें


इस चलते फिरते रेस्तरां में वेज और नॉनवेज दोनों प्रकार का खाना उपलब्ध होगा। जिसमें वेज खाना 799 रुपये और नॉनवेज खाना 999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा यहां चाइनीज, बंगाली और इंडियन खाना भी मिलेगा। यहां एसी की सुविधा भी है।


ये होगा समय


रेस्तरां के समय के बारे में बताते हुए डब्लूबीएचसीसी के निदेशक संजीव गोस्वामी ने बताया कि रेस्तरां दोपहर और रात के खाने के समय दो-दो घंटे की 4 यात्रा कराएगा। यानी लंच के समय दो राउंड 12 से 2 बजे और 2 से 4 बजे के होंगे।


वहीं डिनर के लिए शाम 7 से 9 बजे पहला राउंड और दूसरा राउंड रात 9 से 11 बजे तक लगेगा। दुर्गा पूजा के मौके पर छठवीं से नवमीं तक रात 11 से 1 बजे तक खास राउंड भी लगाए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next