फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार भारत और अमेरिका की तीनों सेनाएं एकसाथ करेंगी संयुक्त युद्धाभ्यास

Sun, 14 Oct 2018 10:06 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भारत और अमेरिका की तीनों सेनाएं पहली बार एकसाथ संयुक्त युद्धाभ्यास में शामिल हो सकती हैं। अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच अगले साल होने वाले इस संयुक्त युद्धाभ्यास में विशेष बलों को भी शामिल करने के लिए बातचीत चल रही है। 

विज्ञापन


नई दिल्ली में अमेरिका के रक्षा अटैची ब्रिगेडियर जनरल डेविड ई. ब्रिगम ने बताया कि पहला युद्धाभ्यास 2019 में भारत में होगा। इसमें दोनों देशों की तीनों सेनाओं के साथ ही विशेष अभियान बलों को भी शामिल करने की योजना है। फिलहाल विशेष बलों को शामिल करना विचार-विमर्श के चरण में है।

अगर यह संभव हुआ तो शानदार होगा। युद्धाभ्यास की ताकत पर चर्चा के लिए बैठक होगी। फिलहाल युद्धाभ्यास का दिन तय नहीं किया गया है। उम्मीद है कि यह अगस्त, 2019 के आखिरी सप्ताह में होगा। भारत और अमेरिका की तीनों सेनाएं अलग-अलग संयुक्त अभ्यास कर चुकी हैं।
विज्ञापन


पिछले महीने ही दोनों देशों की सेनाओं ने सालाना युद्धाभ्यास किया था। वहीं, कोप इंडिया नाम से भारत-अमेरिका की वायुसेनाओं ने द्विपक्षीय युद्धाभ्यास किया था। इसके अलावा दोनों देशों की नौसेनाओं ने मालावार में जापान के साथ अभ्यास किया था। यह पहली बार होगा कि भारत और अमेरिका की तीनों सेनाएं एकसाथ एक संयुक्त युद्धाभ्यास में शामिल होंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें