फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में बाइक पर हैरतंगेज करतब दिखाएगा CRPF 'डेयर डेविल' महिला दस्ता

Mon, 20 Jan 2020 07:01 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
CRPF Dare Davils - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कुछ नया देखने के लिए मिलेगा। अभी तक आपने केवल सुना होगा कि सीआरपीएफ में महिलाओं का 'डेयर डेविल' दस्ता है। ये पहला मौका है जब 26 जनवरी को वह दस्ता देश के सामने अपनी बहादुरी के कारनामे दिखाएगा। गणतंत्र दिवस की परेड में सीआरपीएफ की डेयर डेविल महिला जवान बाइक पर विभिन्न तरह के खतरनाक स्टंट दिखाएंगी।

 

इनमें बाइक पर पिस्टल पोजीशन, राइफल पोजीशन, बीम रोल, तेज रफ्तार में चलती बाइक पर सीढ़ी लगाकर चढ़ना, पिरामिड बनाने जैसे कई दूसरे हैरतंगेज कारनामे देखने को मिलेंगे। डेयर डेविल दस्ते का नेतृत्व रेपिड एक्शन फोर्स की इंस्पेक्टर सीमा नाग करेंगी।

विज्ञापन

 

गणतंत्र दिवस परेड में पिछले साल सीआरपीएफ के मार्चिंग दस्ते ने भाग लिया था, लेकिन उसमें महिलाओं का डेयर डेविल दस्ता शामिल नहीं था। इस बल में वर्ष 2014 के दौरान डेयर डेविल दस्ते का गठन किया गया था। इसमें सीआरपीएफ की पहली आर्म्ड महिला बटालियन की अनेक जवानों को शामिल किया गया है।

बता दें कि यह आर्म्ड महिला बटालियन न केवल भारत में, बल्कि एशिया में भी पहली बार स्थापित की गई है। इस दस्ते की अनेक महिलाओं ने जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद ग्रस्त इलाके और नक्सल क्षेत्र में अपनी बहादुरी दिखाई है। गणतंत्र दिवस पर इसी दस्ते की 65 डेयर डेविल महिलाएं हैरतंगेज करतब दिखाएंगी।

विज्ञापन


अभी तक ऐसे करतब ज्यादातर पुरुष ही दिखाते रहे हैं। मौजूदा समय में सीआरपीएफ के पास छह महिला बटालियन हैं। इन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में तैनात किया गया है। 2001 में संसद हमले के दौरान सीआरपीएफ महिला बटालियन की एक जवान को अशोक चक्र से नवाजा गया था। उसके बाद बहादुरी के चलते कई दूसरी महिला जवानों को भी विभिन्न पदक मिल चुके हैं। साथ ही, खेल के क्षेत्र भी इस बल की महिला जवानों ने सफलता के झंडे गाड़े हैं।
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें