फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसदीय कार्रवाई: बजट सत्र का पहला चरण समाप्त, लोकसभा में 121 फीसदी रही उत्पादकता

Sat, 12 Feb 2022 02:55 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने की, जबकि चर्चा का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। दोनों के भाषण चर्चा का विषय बने।
विज्ञापन
संसद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के बजट सत्र का पहला हिस्सा शुक्रवार को समाप्त हो गया। इस दौरान हुई दस बैठकों में लोकसभा की उत्पादकता 121 प्रतिशत रही। पहला हिस्सा राष्ट्रपति के अभिभाषण और आम बजट पर चर्चा केंद्रित रहा। सत्र का दूसरा हिस्सा अब 14 मार्च से शुरू होगा।

विज्ञापन


लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के बीच शुरू हुए सत्र में भी सदस्यों ने देर रात तक काम किया। इस दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर 15 घंटे 13 मिनट तो आम बजट पर 15 घंटे 33 मिनट चर्चा हुई। दोनों ही चर्चाओं में 141 सदस्यों ने भागीदारी की। प्रश्नकाल में 160 सवालों के मौखिक जवाब दिए गए।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने की, जबकि चर्चा का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। दोनों के भाषण चर्चा का विषय बने। राहुल ने जहां सरकार पर संघीय ढांचे तो तबाह करने का आरोप लगाया, वहीं प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर अलगाववाद का बीज बोने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


दिखी विधानसभा चुनाव की छाया
पहले हिस्से में उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा की छाप दिखाई दी। चुनाव के कारण कई सदस्य अलग-अलग राज्यों में चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे। चुनाव के कारण ही पेगासस जासूसी मामले में हुए खुलासे, महंगाई, बेरोजगारी जैसे विषयों पर संसद के दोनों सदनों में तनातनी नहीं दिखाई दी। बजट सत्र का दूसरा हिस्सा 14 मार्च से आठ अप्रैल तक चलेगा। इसमें 19 बैठकें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें