फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Meeting: जी-20 की पहली बैठक शुरू, वित्तीय समावेशन पर मंथन, ममता बोलीं- बंगाल की जीडीपी कई गुना बढ़ाई

Mon, 09 Jan 2023 01:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

जीपीएफआई की कोलकाता बैठक में भाग लेने के लिए संगठन के सदस्य देशों के कई प्रतिनिधि कोलकाता पहुंच चुके हैं। यह बैठक कोलकाता के न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई है। 

विज्ञापन
कोलकाता में जी-20 की पहली बैठक को संबोधित करतीं सीएम ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की अध्यक्षता में जी-20 की पहली बैठक आज से कोलकाता में शुरू हुई। 11 जनवरी तक चलने वाली इस बैठक में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि वित्तीय समावेशन पर वैश्विक साझेदारी (GPFI) को लेकर मंथन कर रहे हैं। पहले दिन बैठक को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम बंगाल में विकास को मानवीय आयाम दे रहे हैं। 

विज्ञापन

जीपीएफआई की कोलकाता बैठक में संगठन के सदस्य देशों के कई प्रतिनिधि कोलकाता आए हैं। यह बैठक कोलकाता के न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में हो रही है। 

1.20 करोड़ रोजगार पैदा किए : ममता बनर्जी 
बैठक को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल का विकास को मानवीय रूप देने में विश्वास है। उनकी सरकार ने 1.20 करोड़ रोजगार पैदा किए हैं। बंगाल की जीडीपी कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि धर्म, जाति व भाषाई विभिन्नता के बाद भी बंगाल के लोग एकजुट हैं। बंगाल में विकास इसलिए हुआ, क्योंकि हमने महिलाओं, किसानों व मध्यम व लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया। 
विज्ञापन


बैठक के लिए सिटी ऑफ जॉय के नाम से मशहूर कोलकाता को सजाया गया। मेहमानों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक जी-20 के विशेष फ्लेक्स व पोस्टर लगाए गए।कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल से लेकर इंडियन म्यूजियम, हावड़ा ब्रिज, ठाकुरबाड़ी सहित सभी प्रमुख दर्शनीय स्थलों को विशेष तौर पर सजाया गया है। विदेशी  मेहमानों को इसका भ्रमण कराया जाएगा।

 

विदेश मंत्रालय के अनुसार वित्तीय समावेशन पर साझेदारी को लेकर हो रही इस बैठक में सदस्य देशों के वित्तीय प्रणाली के बुनियादी ढांचे में सुधार, नई  तकनीकों के इस्तेमाल, फंड ट्रांसफर को आसान बनाने, वित्तीय साक्षरता और डिजिटल वित्तीय साक्षरता बढ़ाने तथा सदस्य देशों के बीच डिजिटल खाई को पाटने जैसे अहम मुद्दों पर विचार होगा। 
जीपीएफआई पर बैठक में जी-20 से जुड़े कई देशों के प्रतिनिधियों के अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष, वित्त मंत्रालय, नाबार्ड व विभिन्न बैंकों व वित्त संस्थानों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। बता दें, इस संगठन की अध्यक्षता इसी साल भारत को मिली है। इस दौरान पूरे साल देश के विभिन्न हिस्सों में इस तरह की सैकड़ों बैठकों का आयोजन होने वाला है। भारत अपने नेतृत्व में इस संगठन को नए आयाम देने व नए उच्च स्तर पर पहुंचाने की पुरजोर कोशिश में है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें