अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला
कल्पना चावला की आज ही के दिन 2003 में
अंतरिक्ष से वापस लौटते वक्त मौत हो हुई थी। इस अंतरिक्ष यान में कल्पना चावला सहित 7 लोग सवार थे। इन में सभी 7 लोगों की मौत हो गई थी। यान कोलंबिया शटल STS-107 करीब दो लाख फीट की ऊंचाई पर था। इसकी रफ्तार करीब 20 हजार किलोमीटर प्रति घंटा थी। यह यान 16 मिनट बाद पृथ्वी पर उतरने ही वाला था लेकिन तभी यह हादसा हो गया जिसमें सभी की मौत हो गई।
कल्पना चावला का 17 मार्च 1962 को हरियाणा के करनाल में पैदा हुईं थीं। कल्पना की शुरुआती पढ़ाई करनाल के ही टैगोर बाल निकेतन में हुई थी। वह एक सामान्य परिवार से थीं। उन्होंने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की पढ़ाई की। इसके बाद वह एम. टेक की पढ़ाई करने अमेरिका चली गईँ। इसी दौरान उन्हें प्यार भी हुई और उन्होंने बाद में शादी भी की।