फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु सेना की महिला पायलट: भारत की बहादुर बेटियां अब आसमान में भरेंगी हिम्मत की उड़ान

Tue, 23 Jan 2018 05:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
fighter plane pilot
विज्ञापन

जल्द ही आप भारत की बेटियों को आसमान में लड़ाकू विमान उड़ाते देखेंगे। देश में पहली बार वायु सेना की महिला पायलट अवनि चतुर्वेदी, भावना कांत और मोहना सिंह अकेले ही सुपरसॉनिक फाइटर जेट उड़ाएंगी। 

विज्ञापन


अवनि चतुर्वेदी, भावना कांत और मोहना सिंह ने पहले ही इतिहास अपने नाम दर्ज कर लिया है। तीनों भारतीय वायु सेना की लड़ाकू विमान उड़ाने वालीं पहली महिला पायलट हैं। तीनों ही एयरफोर्स की कठिन प्रशिक्षण ट्रेनिंग पूरा कर चुकी हैं। तीनों जल्द ही युद्धक विमान पायलट मिग-21 बाइसन्स जेट उड़ाएंगी। 

आपको बता दें कि अब तक तीनों ने सोलो सोर्टिज जैसे पायलट्स पीसी-7, किरन और हॉक जेट ही उड़ाया है। ऐसे विमानों को उड़ाना गुरिल्ला ट्रेनिंग के दौरान काफी आसान समझा जाता है। अब अवनि और भावना मिग-21 जैसे युद्धक बड़े लड़ाकू विमानों को उड़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कालीकुंडा एयरबेस पर तैनात मोहाना को अभी इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। फिलहाल वह हॉक एडवांस्ड जेट उड़ाने की ट्रेनिंग ले रही हैं। उनको भी जल्द ही ऑपरेशनल स्कवॉडरन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें