टीम इंडिया के 'हिटमैन' माने जाने वाले
रोहित शर्मा का बल्ला बेशक अभी तक
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न चला हो, लेकिन ऐसा नहीं है कि वो अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश न कर रहे हों। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट जोहान्सबर्ग में खेला जाना है और इस बात की पूरी संभावना है कि कप्तान
विराट कोहली एक बार फिर रोहित को मौका देंगे।
इस सीरीज में खेले गए पहले दो टेस्ट मैच में रोहित के नाम कुल 78 रन है। उन्होंने ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 11 और दूसरी में महज 10 रन बनाए। वहीं, दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 10 और दूसरी पारी में 47 रन बनाए।
भले अब तक इस सीरीज में उनका बल्ला कुछ ज्यादा नहीं कर पाया हो, लेकिन नेट्स में उनकी प्रैक्टिस को देखकर उम्मीद जताई जा सकती है कि अंतिम टेस्ट में वह कमाल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट पर नेट प्रैक्टिस का एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में रोहित प्रैक्टिस के दौरान शॉट मारते हुए नजर आ रहे हैं। वह आगे बढ़कर एक शानदार शॉट खेलते हैं और गेंद मैदान के बाहर चली जाती है।
देखें, रोहित शर्मा का वो शॉटः