पंजाब विधानसभा चुनाव में मिले निराशाजनक परिणाम के बाद अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर मांग की थी कि दिल्ली में एमसीडी के चुनावों में मतदान के लिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाए।
यूपी में करारी हार के बाद बसपा सुप्रीमों ने भी ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। अमर उजाला ने ईवीएम पर हो रही सियासत के मामले पर एक ऑनलाइन पोल किया। जिसमें सवाल पूछा गया कि "क्या दिल्ली एमसीडी चुनाव में EVM की जगह बैलेट पेपर का प्रयोग होना चाहिए?"
इस ऑनलाइन पोल में पहले दिन 16414 पाठकों ने हिस्सा लिया। सवाल के जवाब में 61.73 फीसदी (10132 वोट) पाठकों ने माना कि दिल्ली एमसीडी चुनाव में बैलेट पेपर का नहीं बल्कि ईवीएम का ही इस्तेमाल होना चाहिए।
वहीं 37.15 फीसदी पाठकों (6098 वोट) ने केजरीवाल के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि एमसीडी के चुनाव में बैलेट पेपर का इस्तेमाल होना चाहिेए। पोल का जवाब देने में 1.12 (184 वोट) फीसदी पाठकों ने असमर्थता जताई।