फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : तीन दिन दिल्ली में बदलता रहा होटल, राजधानी एक्सप्रेस से भुवनेश्वर पहुंचा कोरोना संक्रमित

Tue, 17 Mar 2020 10:21 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, ओडिशा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में ओडिशा में एक नया पॉजिटिव केस सामने आया है। हैरानी की बात ये है कि ये शख्स 10 दिन पहले इटली से लौटा था और दिल्ली से राजधानी ट्रेन पकड़ कर भुवनेश्वर पहुंचा। इस सफर के दौरान 33 साल का ये रिसर्चर 129 लोगों के संपर्क में आया है, जिसने स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

विज्ञापन


कोरोना से संक्रमित रिसर्चर इटली से 6 मार्च को दिल्ली आया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की लेकिन तब कोरोना के लक्षण नहीं मिले। हालांकि रिसर्चर को 14 दिन के लिए होम आइसोलेशन की सलाह दी गई। शख्स ने तब भुवनेश्वर ना जाने का फैसला किया और होम क्वैरैंटीन से बचने के लिए दिल्ली में गेस्ट हाउस बदलता गया। दिल्ली से भुवनेश्वर जाने के दौरान शख्स जिन 129 लोगों के संपर्क में आया उनमें से 76 राजधानी में उसके सहयात्री थे।  



दिल्ली में शख्स ने कुल 3 गेस्ट हाउस बदले। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि मरीज एक रात एम्स के पास एक प्राइवेट गेस्ट हाउस में ठहरा। इसके बाद वह आईआईटी दिल्ली के गेस्ट हाउस में शिफ्ट हुआ और तीसरी बार पहाड़गंज के गेस्ट हाउस में रहा। 11 मार्च को मरीज राजधानी ट्रेन पकड़ कर भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन


भुवनेश्वर पहुंचने पर मरीज के पिता उसको लेने गए। दोनों एक ऑटोरिक्शा लेकर घर पहुंचे। 13 मार्च को शख्स चेकअप के लिए कैपिटल अस्पताल गया जहां उसे आइसोलेशन वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया। रविवार को मरीज की रिपोर्ट कोरोना के लक्षण पाए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें