फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे की आहट: मुंबई में मिला ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट XE का पहला मामला, कप्पा से संक्रमित एक मरीज भी सामने आया

Wed, 06 Apr 2022 07:22 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के उप वैरिएंट एक्सई से संक्रमण के एक मामले की पुष्टि हुई है। इसके अलावा एक मरीज कप्पा वैरिएंट से भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
Corona XE Variant - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक समय में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित रही मुंबई में फिर नए संकट की आहट मिली है। शहर में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के एक्सई (XE) वैरिएंट का पहला मामला मिला है। इसके अलावा ओमिक्रॉन के कप्पा वैरिएंट का एक मामला भी दर्ज किया गया है। यह जानकारी ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने दी है। 

विज्ञापन


उधर, समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि एक्सई वैरिएंट के एक मामले की पुष्टि होने के बाद इंसाकॉग जीनोमिक एनालिसिस करा रहा है।

नगर निगम ने बताया कि 'कोविड वायरस जेनेटिक फॉर्मूला डेटरमिनेशन' के तहत 11वीं जांच में 376 नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई गई थी। इनमें से 228 में ओमिक्रॉन से और एक मरीज 'एक्सई' वैरिएंट से संक्रमित मिला है। नगर निगम के अनुसार एक मरीज कोरोना वायरस के कप्पा वैरिएंट से भी संक्रमित पाया गया है।



इन 376 नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कस्तूरबा अस्पताल की लैब में की गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से संक्रमित पाए गए मरीजों की स्थिति गंभीर नहीं है।। मुंबई में मंगलवार को कोरोाना के 56 नए मामले दर्ज किए गए थे। यह आंकड़ा एक दिन पहले के मुकाबले करीब तीन गुना है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि एक्सई वैरिएंट ओमिक्रॉन के बीए.2 सब वैरिएंट के मुकाबले 10 फीसदी अधिक संक्रामक प्रतीत होता है। बता दें कि अभी तक कोरोना वायरस के बीए.2 वैरिएंट को अब तक का सबसे संक्रामक वैरिएंट माना जाता है। एक्सई वैरिएंट ओमिक्रॉन के बीए.1 और बीए.2 सब वैरिएंट के म्यूटेशन का परिणाम है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कह चुका है कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट पिछले वैरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक हो सकते हैं।

अब तक कोई वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं
जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सरकार द्वारा गठित समूह ‘इंसाकॉग’ उस मामले का जीनोमिक विश्लेषण कर रहा है जिसके बारे में बीएमसी के अधिकारियों ने कहा है कि एक महिला एक्सई स्वरूप से संक्रमित हुई थी। हालांकि, वैज्ञानिक अध्ययन में अब तक इस बारे में कोई सबूत नहीं मिले हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें