फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर 100 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर

Fri, 12 Aug 2016 04:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
ब्रजपाल तेवतिया
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नजदीकी माने जाने वाले भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया की कार पर मुरादनगर इलाके में बृहस्पतिवार शाम साढे़ सात बजे तीन कारों में सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में ब्रजपाल तेवतिया को छह गोलियां लगीं जबकि उनके साथ कार में बैठे चार निजी सुरक्षाकर्मियों समेत पांच लोगों को भी गोलियां लगीं।
विज्ञापन


ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। सभी घायलों को गाजियाबाद के न्यू सर्वोदय नगर अस्पताल लाया गया, जहां से ब्रजपाल तेवतिया को गंभीर हालत में नोएडा सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके से नाइन एमएम की दो पिस्टल बरामद हुई हैं। वारदात में प्रयोग की गई तीन गाड़ियों में से एक फारच्यूनर उत्तराखंड के नंबर की है। वहीं, एडीजी सुबह गाजियाबाद पहुंच रहे हैं।

वारदात बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े सात बजे मुरादनगर के रावली रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास हुई। कविनगर गाजियाबाद निवासी ब्रजपाल तेवतिया बृहस्पतिवार शाम को स्कार्पियो कार से मुरादनगर के रावली गांव में आयोजित एक शोक सभा से घर लौट रहे थे। टेलीफोन एक्सचेंज के पास फॉर्च्यूनर समेत तीन कारों में सवार होकर बदमाशों ने उनकी स्कार्पियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। तेवतिया चालक के पीछे वाली सीट पर बैठे थे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कार पर चलीं करीब सौ राउंड गोलियां 

करीब सौ राउंड गोलियां चलीं
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों ने उनकी कार पर करीब सौ राउंड गोलियां चलाईं। इस दौरान ब्रजपाल तेवतिया को छह गोलियां हाथ व कमर पर लगीं। उनके साथ मौकम सिंह मलिक (निजी गनर) निवासी नोएडा, रामपाल (निजी गनर) निवासी एटा, इंद्रपाल निवासी कविनगर गाजियाबाद, विपिन (गनर) निवासी शाहजहांपुर और अशोक (निजी गनर) निवासी फिरोजाबाद को भी गोलियां लगी हैं।

हमलावरों के फरार होने के बाद आनन-फानन में भाजपा नेता समेत सभी छह घायलों को गाजियाबाद के न्यू सर्वोदय नगर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से ब्रजपाल तेवतिया को फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में मौकम और विपिन की हालत गंभीर बताई गई है। सभी घायलों को आईसीयू में रखा गया है।  

घटना के बाद दो हमलावर ऑटो में सवार होकर मोदीनगर की तरफ भाग निकले। साहब नगर पुलिस चौकी के पास चेकिंग होते देख दोनों बदमाश दो सिपाहियों पर फायरिंग कर खेतों की ओर भाग गए। बदमाशों की तलाश में एसएसपी के नेतृत्व में देर रात सर्च आपरेशन जारी था।

सूत्रों का कहना है कि बदमाशों ने भागते वक्त हथियारों से भरा एक बैग भी फेंका था, जिसमें एके 47 समेत कई हथियार मिले हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। घटनास्थल पर पहुंचे आईजी सुजीत पांडेय का कहना है कि मामला रंजिशन लग रहा है।

घटना की सूचना पर पुलिस के कई अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता न्यू सर्वोदय नगर अस्पताल पहुंच गए थे। उधर, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री व गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह की बेटी मृणालिनी सिंह, राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह समेत कई बड़े नेता देर रात फोर्टिस अस्पताल नोएडा पहुंचे। वहीं, मोदीनगर में डीएम गाजियाबाद, एसएसपी व आईजी मेरठ जोन सुजीत पांडेय मौके पर पहुंच गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें