फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में पहली बार मुस्लिम मेयर: फिरहाद हकीम चुने गए टीएमसी पार्षद दल के नेता, अगले हफ्ते शपथ

Thu, 23 Dec 2021 06:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कोलकाता

सार

कोलकाता नगर निगम के चुनाव में राज्य में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल ने 144 सीटों में से 134 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। हकीम आजादी के बाद कोलकाता के पहले मुस्लिम महापौर बनेंगे।
विज्ञापन
फिरहाद हकीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के बाद पहली बार कोलकाता नगर निगम में मुस्लिम मेयर बनना तय है। गुरुवार को तृणमूल पार्षद दल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम को अपना नेता चुन लिया। वह अगले सप्ताह शपथ ग्रहण करेंगे। 

विज्ञापन

कोलकाता नगर निगम के चुनाव में राज्य में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल ने 144 सीटों में से 134 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। हकीम आजादी के बाद कोलकाता के पहले मुस्लिम महापौर बनेंगे। टीएमसी ने हर छह माह में मेयर के प्रदर्शन की समीक्षा का भी फैसला किया है। 

हर छह माह में समीक्षा की जाएगी
हकीम के पास ममता बनर्जी सरकार में परिवहन और आवास विभाग हैं। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के 39वें मेयर होंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केएमसी के प्रदर्शन की हर छह महीने में समीक्षा की जाएगी और जो लोग अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हकीम ने सोवन चटर्जी के अचानक इस्तीफे के बाद दिसंबर 2018 से कोलकाता के मेयर के रूप में कार्य किया था और मई 2020 तक इस पद पर थे। पहले बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें निगम का प्रशासक नियुक्त किया गया था। महामारी के कारण निकाय का चुनाव नहीं हो सका था। उन्होंने वार्ड 82 से कोलकाता नगर निगम (केएमसी) का चुनाव जीता था। वे कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट से विधायक हैं।

मेयर चुने जाने के बाद हकीम ने यह कहा
हकीम ने कोलकाता का मेयर चुने जाने के बाद कहा 'मैं ममता बनर्जी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे फिर से कोलकाता के लोगों की सेवा करने का मौका दिया। मेयर के रूप में शपथ लेने के बाद मैं तृणमूल कांग्रेस के घोषणापत्र को लागू करने की दिशा में काम करूंगा।'

माला रॉय निगम की अध्यक्ष निर्वाचित
दक्षिण कोलकाता लोकसभा सांसद माला रॉय, जिन्हें वार्ड 88 से फिर से पार्षद चुना गया को केएमसी का अध्यक्ष चुना गया है। वह पिछले कार्यकाल में भी नागरिक निकाय की अध्यक्ष थीं। वार्ड 11 से पार्षद बने काशीपुर-बेलगछिया विधायक अतिन घोष नगर निकाय के उपमहापौर चुने गए।

2010 से कोलकाता ननि में सत्तारूढ़ है टीएमसी
तृणमूल कांग्रेस 2010 से सत्ता में है। 2015 के चुनाव में उसने 124 और एलएफ ने 13 सीटों पर विजय पाई थी। भाजपा ने पांच और कांग्रेस ने दो सीटें जीती थीं।

सुभाष चंद्र बोस भी रहे हैं मेयर
कोलकाता नगर निगम के 145 साल के इतिहास में देशबंधु चित्तरंजन दास, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और बिधान चंद्र रॉय जैसे राष्ट्रवादी नेता मेयर पद पर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें