मुंबई में आग बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : PTI
दक्षिण मुंबई में एक कटलरी मार्केट में एक तीन मंजिला वाणिज्यिक इमारत में लगी आग 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी बुझाई नहीं जा सकी। आग बुझाने के दौरान दो अग्निशमन कर्मी घायल भी हो गए।
मस्जिद बंदर इलाके में जुमा मस्जिद के पास स्थित इमारत में रविवार दोपहर करीब 4.30 बजे आग लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि 16 अग्निशमन वाहन, कई बड़े वाटर टैंकर के साथ टर्न टेबल सीढ़ियां और एक एंबुलेंस को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं और आग को बुझाने की कोशिशें कर रहे हैं। इस दौरान जख्मी हुए दो अग्निशमन कर्मियों को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बाद में उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई। हालांकि आग लगने की वजहों का अभी भी पता नहीं चल पाया है।