फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: मुंबई के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत में लगी भयंकर आग, 150 लोग फंसे

Tue, 12 Apr 2016 12:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुंबई में 4 मंजिला इमारत में आग लगी है, जिसमें 150 लोग फंसे हैं - फोटो : ABP
विज्ञापन
मुंबई के पास ठाणे के भिवंडी इलाके में एक चार मंजिला इमारत में भयंकर आग लग गई है। इस इमारत में करीब डेढ़ सौ लोग फंसे हुए हैं। भिवंडी के कासिमपुरा इलाके में स्थित इस रिहायशी इमारत में आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई और फिर उसने पहली मंजिल को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर कमर्शिलय है, जहां कपड़े का काम होता है, जबकि ऊपर की मंजिलों में लोग रहते हैं। यहां पर लोगों के फ्लैट हैं। यह आग सुबह के समय में लगी है।

फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि आग कैसे लगी है, लेकिन राहत कार्य के लिए दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और लगातार आग बुझाने का काम चल रहा है। अभी तक आग से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छतों पर चढ़ गए हैं लोग

लोगों को सीढ़ियों के जरिए बचाने के काम जारी - फोटो : ANI
आग इतनी भयानक है कि पूरी बिल्डिंग धुएं के आगोश में जा चुकी है। बिल्डिंग के करीब 150 लोग घरों से निकलकर छत पर चढ़ गए हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं।
  आग से बचने के लिए बहुत से लोग खिड़कियों से बाहर निकल कर आग से खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों को खिड़कियों के नीचे सी़ढ़ियां लगाकर बचाने की कोशिशें जारी हैं।   #WATCH: Thane (Maharashtra): Fire breaks out at a garment factory in Bhiwandi.Five fire engines present at the spot.https://t.co/I1FbWcdhSl — ANI (@ANI_news) April 12, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें