फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: नादिया जिले के जेएनएम अस्पताल के कोविड वॉर्ड में लगी भीषण आग, ऐसे बची मरीज की जान

Wed, 02 Feb 2022 01:36 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादिया

सार

गौरतलब है कि तीन दिन पहले पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले में स्थित एक अस्पताल में भी आग लग गई थी। उस हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में स्थित जेएनएम अस्पताल के कोविड वॉर्ड में मंगलवार रात (एक फरवरी) को भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई। हालांकि, मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया और भर्ती मरीज को सकुशल निकाल लिया गया। 

विज्ञापन


अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में आग लगने की सूचना रात 8:55 बजे मिली थी। हादसे के बाद आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि मरीज को तुरंत ही बाहर निकाल दिया गया, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। 

बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकारी दे दी गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब 50 मिनट में आग पर काबू पाया। हालांकि, राहत और बचाव कार्य काफी देर तक चलता रहा। 
विज्ञापन


जेएनएम अस्पताल और मेडिल कॉलेज के वरिष्ठ डॉ. अभिजीत मुखोपाध्याय ने बताया कि कोविड वॉर्ड में सिर्फ एक ही मरीज भर्ती था, जिसे तत्काल प्रभाव से बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं लग पाया है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले में स्थित एक अस्पताल में भी आग लग गई थी। उस हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें