फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे: कैंप इलाके की फैशन स्ट्रीट मार्केट में लगी भयंकर आग, 500 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक

Sat, 27 Mar 2021 12:40 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

  • पुणे के फैशन स्ट्रीट मार्केट में भीषण आग से 500 से अधिक दुकानें खाक
  • यह मार्केट शॉपिंग के लिए लोगों में काफी प्रचलित है
  • यहां दुकानें काफी घने तरीके से बसी हुई हैं जिसके चलते आग तेजी से फैली 
विज्ञापन
पुणे के कैंप इलाके में फैशन स्ट्रीट मार्केट में लगी आग - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में पुणे के कैंप इलाके में फैशन स्ट्रीट मार्केट में आग लग गई। स्ट्रीट मार्केट में आग लगने से काफी तेज धुंआ उठने लगा। दमकल कर्मियों की गाड़ियां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गईं। आग कैसे लगी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात महाराष्ट्र के बाजार में आग लगने से हड़कंप मच गया। आगजनी की घटना में पुणे का फैशन स्ट्रीट बाजार पूरी तरह से नष्ट हो गया। अधिकारी ने कहा कि 500 से अधिक छोटी दुकानें जलकर राख हो गईं क्योंकि आग बड़ी तेजी से पूरे इलाके में फैल गई।

विज्ञापन


पुणे में एमजी रोड पर फैशन स्ट्रीट एक प्रसिद्ध विंडो शॉपिंग डेस्टिनेशन है, जहां कपड़े, जूते, चश्मे और अन्य सामान बेचने वाले छोटी दुकानें लगती हैं। अधिकारी ने कहा कि सड़क की भारी भीड़ के कारण दमकल विभाग को मौके पर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, छावनी क्षेत्र से रात 9:30 बजे मदद के लिए कॉल आया था। आग तेजी से पूरे बाजार में फैल चुकी थी। 50 से अधिक अग्निशामकों, 16 फायर टेंडरों और 10 अन्य अधिकारी स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने में लग गए। रात के करीब एक बजकर 10 मिनट पर स्थिति नियंत्रण में आई। हालांकि, 500 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं।
विज्ञापन

 



उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुणे का फैशन स्ट्रीट खासा मशहूर बाजार और शॉपिंग के लिए लोगों की खासी पसंदीदा मार्केट है यहां दुकानें काफी घने तरीके से बसी हुई हैं जिसके चलते आग को फैलने में देर नहीं लगी।

गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों में यह दूसरी आग की घटना है जो छावनी क्षेत्र से रिपोर्ट की गई है। 16 मार्च को पुणे के शिवाजी मार्केट में भी भीषण आग लग गई थी। इस घटना के बाद कम से कम 25 दुकानें जल गईं।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें