फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tirupati: तिरुपति गोविंदराज स्वामी मंदिर के पास दुकान में लगी आग; फिलहाल कोई हताहत नहीं

Fri, 16 Jun 2023 07:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
विज्ञापन
Tirupati Fire - फोटो : ANI
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में तिरुपति गोविंदराज स्वामी मंदिर के पास एक फोटो फ्रेम मैन्युफैक्चरिंग शॉप में आग लग गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, वीडियो में आग काफी विकराल रूप में दिख रही है।  प्रसिद्ध गोविंदराजा स्वामी मंदिर के पास लगी आग के बारे में पुलिस ने जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बिजली के शॉर्ट-सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया गया। साथ ही मंदिर के रथ को सुरक्षित निकाल लिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अलावा, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के मुख्य सतर्कता और सुरक्षा अधिकारी (सीवीएसओ) डी नरसिम्हा किशोर ने भी इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लावण्या फोटो स्टूडियो में लगी थी। स्टूडियो एक निजी व्यक्ति द्वारा चलाया जाता है और मंदिर के पास स्थित है। हमारे मंदिर (गोविंदराज मंदिर) को कोई नुकसान नहीं हुआ। 

किशोर ने यह भी कहा कि आग की जानकारी पाते ही जिला दमकल विभाग, नगरपालिका दमकल और टीटीडी दमकल कर्मी हरकत में आ गए। उन्होंने आग पर काबू पाने की कवायद शुरू की। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस बीच, अनंतपुर रेंज के डीआईजी एम रवि प्रकाश ने कहा कि आग मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित स्टूडियो में लगी थी, जो स्थानीय देवताओं के फोटो फ्रेम बनाता है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें