फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगालः मुर्शिदाबाद जिला अस्पताल में लगी भीषण आग, 2 की मौत

Sat, 27 Aug 2016 03:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के जिला अस्पताल में दोपहर में अचानक आग लग गई। समाचार एजेंसी एनआई के मुताबिक इस हादसे में 2 की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। आग लगने से अस्पताल में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


आग लगने की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही है। आग इतनी भीषण थी कि वार्ड तक पुहंच गई और कई वार्ड में धुआं भर गया। तिमारदार मरीजों को वार्ड से उठाकर भागने लगे। अफरातफरी में कई लोगों ने अस्पताल की खिड़की तोड़कर जान बचाई। 

राहत व बचाव टीम ने क़ी मशक्कत के बाद अस्पताल के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकाला। राहत कार्य जारी है। आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया जा रहा है। 
  One dead and many feared trapped, after fire broke out in the medicines dept of a Govt hospital in Murshidabad, WB pic.twitter.com/s0aLaLabMR — ANI (@ANI_news) August 27, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें