फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बॉयलर फटने से केमिकल कंपनी में लगी भीषण आग, तीन की मौत, 10 अस्पताल में भर्ती

Wed, 26 Oct 2022 10:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के पालघर जिले के बाइसर एमआईडीसी इलाके में बॉयलर फटने से एक केमिकल कंपनी में आग लग गई। दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और आग को काबू में करने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। 
विज्ञापन
भीषण आग (सांकेतिक) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर कस्बे के तारापुर एमआईडीसी में स्थित एक रासायनिक कारखाने में बुधवार को हुए विस्फोट में कम से कम तीन श्रमिकों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, घटना कपड़ा उद्योग में इस्तेमाल होने वाले गामा एसिड का उत्पादन करने वाली इकाई में शाम चार बजकर 20 मिनट पर हुई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि संयंत्र की छत फट गई। पालघर पुलिस प्रवक्ता सचिन नवादकर ने बताया कि रसायन कारखाने में रिएक्टर पोत में विस्फोट के कारण तीन श्रमिकों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पीड़ितों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया, जबकि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर बोईसर पुलिस थाने और स्थानीय दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। बोईसर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रदीप कस्बे ने बताया कि विस्फोट के समय कारखाने में कुल 18 कर्मचारी काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में संयंत्र प्रभारी ने पुष्टि की कि विस्फोट रिएक्टर पोत में दबाव के कारण हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संयंत्र गामा एसिड का निर्माण करता है, जिसका उपयोग कपड़ा उद्योग में किया जाता है। जब अमोनिया के साथ सोडियम सल्फेट को मिलाने की प्रक्रिया चल रही थी, तब रिएक्टर पोत में विस्फोट हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच के लिए औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय के अधिकारियों से तकनीकी सहयोग मांगेगी।

ठाणे की महिला से सोशल मीडिया पर ठगे 18.5 लाख रुपये
वहीं, ठाणे शहर की पुलिस ने बुधवार को कहा कि अज्ञात सोशल मीडिया यूजर्स ने यहां एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती कर 18.51 लाख रुपये की ठगी की। एक पुरुष और एक महिला ने इस साल की शुरुआत में 48 वर्षीय शिकायतकर्ता को दोस्ती का अनुरोध भेजा। दावा किया गया कि वे दोनों लंदन स्थित न्यूरोसर्जन थे।

शिकायत के अनुसार, महिला ने अगस्त और सितंबर में अलग-अलग बैंक खातों में कुल 18,51,221 रुपये जमा कराए। पुलिस ने कहा कि ठाणे शहर के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में मंगलवार को आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें