मुंबई के साकी नाका इलाके में स्थित एक दुकान में भीषण आग लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के साकी नाका इलाके में मंगलवार सुबह (19 जनवरी) एक दुकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि दुकान में कई लोग मौजूद थे, जिनमें तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। साथ ही, आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।