फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire Case: दीपावली पर देश के कई शहरों में आग लगने की घटनाएं आई सामने; जानें कहां-कैसे हुई दुर्घटना

Mon, 13 Nov 2023 03:20 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

गुजरात के नवसारी के बंदर रोड इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है। यहां रविवार देर रात एक स्क्रैप गोदाम में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है।

विज्ञापन

 

प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी, अहमदाबाद  इनायत शेख ने कहा कि वासना क्षेत्र में स्वामीनारायण पार्क के खुले मैदान में कूड़े-कचरे में आग लग गई। कुल पांच दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है और इसे जल्द ही पूरी तरह से बुझा दिया जाएगा। कोई हताहत नहीं है।


 

सेठ श्रीलाल मार्केट कमेटी के सचिव खोकोन भट्टाचार्य  ने बताया कि कपड़े की दो दुकानों में आग लग गई, आग लगने का कारण पता नहीं चला है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के एक बाजार में कपड़ा की दो दुकानें रविवार रात आग में जलकर खाक हो गईं। दमकल की दो गाड़ियां सिलीगुड़ी के सेठ श्रीलाल मार्केट पहुंचीं और आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। सेठ श्रीलाल मार्केट कमेटी के सचिव खोकोन भट्टाचार्य ने कहा,  'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिवाली के दिन दो कपड़ा दुकानें पूरी तरह जल गईं। अगर दमकलकर्मी समय पर नहीं पहुंचे होते तो यह बड़ा हो सकता था।' अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

मुंबई में आग की चपेट में बैंक इमारत 








अग्निशमन अधिकारी जितेंद्र बिस्वाल ने बताया, 'हमें रात करीब 10.30 बजे सूचना मिली। आग तीसरी मंजिल पर लगी थी और हमने अब आग पर काबू पा लिया है। वहीं एक बोरी के गोदाम में भी आग लग गई और टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें