Tamil Nadu News: तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित एक निजी अस्पताल में भीषण आग लग गई। आग की घटना के बाद पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। राहत बात की बात यह है कि आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
तमिलनाडु के डिंडीगुल में एक निजी अस्पताल में भीषण आग लग गई। आग की घटना के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। लोग इधर से उधर भागने लगे। सूचना के बाद मौके पर तुरंत अग्निशमन एवं बचावकर्मी पहुंचे, जिन्होंने वक्त रहते आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
शॉर्ट-सर्किट बताई जा रही आग लगने की वजह
एक पुलिस ने बताया कि बुधवार (05 नवंबर) को यहां एक निजी अस्पताल में आग लग गई, जिसे अग्निशमन एवं बचाव सेवा कर्मियों ने तुरंत बुझा दिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है।
पलानी रोड पर स्थित अस्पताल में लगी आग
हादसे के वक्त अस्पताल की छत के पास लगा एक बोर्ड गिर गया, जिससे किसी को कोई चोट नहीं आई। उन्होंने कहा, "मरीज और अस्पताल के कर्मचारियों सहित सभी सुरक्षित हैं।" उन्होंने आगे बताया कि इस घटना के कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। यह निजी अस्पताल पलानी रोड पर स्थित है।