फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदुरै: मीनाक्षी अम्मन मंदिर में लगी आग, कई दुकानें जलीं

Sat, 03 Feb 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
विज्ञापन
मीनाक्षी मंदिर - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु के मदुरै में बने मीनाक्षी अम्मन मंदिर में आग लग गई है। जिसमें कम से कम 10 दुकानों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि आग का कोई भी असर मंदिर पर नहीं पड़ा है। मंदिर के पुराने दरवाजे को आग के प्रभाव से बचा लिया गया है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया- हमें 1,000 पिलर के मंडप के पास आग लगने की सूचना मिली थी। हम तुरंत मौके पर पहुंचे और आग को फैलने से बचाया। उन्होंने बताया कि आग की वजह से 10 दुकानों को नुकसान पहुंचा है। मंदिर को किसी तरह की क्षति नहीं हुई है। तुरंत बचाव कार्य की वजह से पुराने दरवाजे को नुकसान पहुंचने से बचा लिया गया है। आग अब पूरी तरह से नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें