फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट में गिरे फोन को निकालने में फंसा युवक का हाथ, बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड

Tue, 17 Jul 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुर्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के कुर्ला में एक युवक का फोन टॉयलेट में गिर गया। जिसे निकालने के लिए जैसे ही उसने हाथ डाला वह फंस गया। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाना पड़ा। इस युवक का नाम रोहित राजभर है और उसने हाल ही में अपनी 12वीं कक्षा की पढ़ाई उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से पास की है। 19 साल का रोहित हाल ही में अपने 60 साल के अंकल लालमणी त्रिमूरत वर्मा से मिलने के लिए शहर आया था।

विज्ञापन


रोहित अपने अंकल के विनोबा भावे नगर में स्थित गौरी शंकर सीएचएस इमारत की चौथी मंजिल पर इंडियन स्टाइल के टॉयलेट का इस्तेमाल कर रहा था। सुबह लगभग 8 बजे उसका मोबाइल फोन हाथों से फिसलकर कमोड में गिर गया। वह तुरंत अपने फोन को निकालने की कोशिश करने लगा। इस दौरान हाथ में पहना हुआ उसका लोहे का कड़ा फंस गया। उसने अपना हाथ बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं पाया। इसके बाद उसने दूसरे हाथ से बाथरुम का दरवाजा खोला और मदद मांगी।

उसके परिवार के सदस्य मदद के लिए पहुंचे और जल्द ही पड़ोसी भी आ गए। जब उनके प्रयासों का कोई फायदा नहीं हुआ तो एक पड़ोसी ने फायर ब्रिगेड को बुला लिया। ताकि आपातकालीन पुलिस कमोड को तोड़कर रोहित को बाहर निकाल सके। युवक को बाहर निकालने के बाद कुछ पुलिसकर्मी फायर ब्रिगेड की गाड़ी देखकर वहां पहुंचे। उन्होंने कहा, 'हम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे था और फायर ब्रिगेड की वैन देखी। अवांछित घटना से चिंतित हम इमारत में गए लेकिन तब तक रोहित को बाहर निकाल लिया गया था।' 
विज्ञापन


पुलिस और फायर ब्रिगेड अधिकारी रोहित को तुरंत रजवाड़ी अस्पताल लेकर गए क्योंकि वह कलाई में तेज दर्द होने की शिकायत कर रहा था। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर्स ने उसका एक्स-रे किया लेकिन उसके हाथ की हड्डी नहीं टूटी थी। उन्होंने पेन किलर देने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। हालांकि 14,000 रुपए का हुवाई फोन निकाला नहीं जा सका। युवक को बचाने के दौरान वह नाले में गिर गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें