फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: बेंगलुरु सिविक एजेंसी के कार्यालय में आग लगने से नौ झुलसे, घायलों से मिले CM ने दिये जांच के आदेश

Sat, 12 Aug 2023 02:28 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेंगलुरु सिविक एजेंसी के क्वालिटी कंट्रोल डिविजन में आग लग गई। इस वजह से नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सीएम सिद्धारमैया ने घटना की जांच के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। मामले में पुलिस ने भी एफआईआर जारी कर ली है।
विज्ञापन


आगजनी के कारण काफी नुकसान 
बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) कमिशनर तुषार गिरि नाथ ने बताया कि शाम पांच बजे मैं ऑफिस में था। बिजली गुल गो गई थी। तभी एक कर्मचारी ने बताया कि हमारे ऑफिस के पीछे एक बिल्डिंग में आग लग गई है। मैं तुरंत वहां पहुंचा। बिल्डिंग से भयंकर लपटें निकल रहीं थीं। आगजनी के कारण काफी नुकसान हो गया। आग के कारण आसपास काम कर रहे लोग झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सेंट मार्था अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उन्हें विक्टोरिया सरकारी अस्पताल के बर्न वार्ड में भेज दिया गया।

घायलों के स्वास्थ्य पर बोलने से इनकार
कमिशनर ने आगे बताया कि आगजनी के कारण मुख्य अभियंता सहित नौ इंजिनीयर झुलस गए हैं। हालांकि, स्वास्थ्य स्थिति के सवाल पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि आग के कारण कितना नुकसान हुआ है, इसका पता घटना की जांच के बाद ही होगा। हमने पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाने में तेजी दिखाई, नुकसान के आकलन पर ध्यान ही नहीं गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने डिप्टी सीएम और परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी के साथ विक्टोरिया अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने घायलों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी मांगी है। सीएम ने कहा कि उन्होंने नाथ को जांच का आदेश दिया है कि कैसे कार्यालय में आगजनी की घटना हुई। घायल 30 फीसदी से ज्यादा जले हुए हैं। उम्मीद है कि वे जल्द ठीक हो जायेंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने नागरिक एजेंसी में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए आईएएस अधिकारियों की अध्यक्षता में चार पैनल बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें