फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: लोअर परेल के कमला मिल्स कंपाउंड में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत, 12 झुलसे

Fri, 29 Dec 2017 09:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kamala Mills Fire - फोटो : twitter
विज्ञापन
मुंबई के लोअर परेल इलाके में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों घायल हैं। आग लोअर परेल इलाके के कमला मिल्स कंपाउंड स्थित एक पब में लगी। जानकारी के अनुसार हादसे में 14 लोगों की मौत और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल और केईएम अस्पताल में ले जाया गया।  दमकल विभाग ने दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और फिलहाल मौके पर कूलिंग का काम चल रहा है। फायर ब्रिगेड टीम को आग लगने की जानकारी रात 12.30 बजे मिली थी। 

आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। मरने वालों की संख्या के बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले घटनास्थल पर लगी भयंकर आग को बुझाने के लिए 6 फायर ब्रिगेड, 3 जेटी और पांच टैंकर पहुंचे थे। मौके पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एक आपातकालीन एम्बुलेंस भी मौजूद थी।
विज्ञापन


ऑनलाइन मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हादसे में मरने वालों में 12 महिलाएं औऱ 2 पुरुष शामिल हैं। इस संख्या में ज्यादातर मोजो टेरेस रेस्तरां के कर्मचारी हैं। हादसे के वक्त 50 से ज्यादा लोग वहां मौजूद थे। मरने वालों की संख्या में अभी और बढ़ सकती है क्योंकि आग से इमारत में मौजूद कई लोग झुलस गए हैं। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ पब बिना लाइसेंस के चल रहा था जिस वजह से रेस्तरां मालिक पर गैर इरादतन हत्या (304ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं एहतियातन बिल्डिंग में मौजूद स्थानीय न्यूज चैनल मिरर नाउ का प्रसारण रोक दिया गया है।
ये भी पढ़ें- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मंडुवाडीह एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

  Kamala Mills fire update: 14 dead and 12 injured reported till now. #Mumbai — ANI (@ANI) December 28, 2017

Fire at Kamala Mills. Reportedly, #1Above burnt down. London Taxi, Zoom, Times Now affected. pic.twitter.com/I5OtYsE9ph — Alice Peter (@alice_peter) December 28, 2017

आग से कितना नुकसान हुआ है इसका अंदाजा अभी नहीं लग सका है। आपको बता दें कि लोअर परेल मुंबई की सबसे लोकप्रिय जगहों में एक मानी जाती है। यहां पर मौजूद कॉपरेट ऑफिस 24 घंटे खुले रहते हैं। इस बिल्डिंग में निजी टीवी चैनल TV 9, टाइम्स नाउ, मिरर नाउ और जूम जैसे मीडिया चैनल्स के दफ्तर और कई बैंक मौजूद हैं।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें