फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के नालासोपारा की 25 दुकानों में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Sun, 02 Jun 2019 11:38 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नालासोपारा के जाधव बाजार की दुकानों में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुंबई के नालासोपारा पूर्व में स्थित जाधव बाजार की 25 दुकानों में रविवार को आग लग गई। आग सुबह के पांच बजे लगी। यह दुकानें कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक की थीं। वसाई विरार महानगर निगम के दमकल की गाड़ियां एक घंटे में घटनास्थल पर पहुंच गए। दो या तीन रिहायशी इमारतों से घिरा पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया।

विज्ञापन





फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बाजार में गैस सिलेंडर मिले हैं। आग बुझाने में लगे कर्मचारियों का कहना है कि इस समय कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। बाजार का क्षेत्र अमूमन भीड़ से भरा रहता है और यहां बहुत सी अवैध दुकाने हैं। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
विज्ञापन


घटना के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें