फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मुंबई: कमला मिल्स के पास निर्माणाधीन इमारत में लगी आग, बचाव कार्य जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 29 Dec 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
mumbai fire

महाराष्ट्र के मुंबई में कमला मिल्स कंपाउंड के पास एक निर्माणाधीन इमारत में आग लग गई है। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। बताया जा रहा है कि आग सुबह सात बजे के करीब पांचवीं मंजिल पर लगी। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 


  मुंबई में आग लगने की वारदात बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले गुरुवार शाम शहर के चेंबूर इलाके में तिलक नगर के गणेश गार्डन स्थित सरगम सोसाइटी में भीषण आग लग गई थी। आग सोसाइटी की 14वीं मंजिल पर लगी थी। जिसमें करीब सात लोगों की मौत हो गई। 


वहीं बीते साल दिसंबर माह में कमला मिल्स में स्थित मोजोस बिस्त्रो और वन-अबव पब में आग लग गई थी। जिसमें 14 लोगों की मौत हुई। जब दमकल विभाग ने इसकी जांच की तो दोनों पबों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित कई खामियां पाई गईं। वहीं दोनों पबों को बिना फायर ऑडिट के मंजूरी मिलने की बात भी पता चली। 


6 साल में 29,140 आग की घटनाएं


बता दें जून के महीने में आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार बीते 6 साल में आग की 29,140 घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। इनमें मरने वालों की संख्या का आंकड़ा करीब 300 बताया गया है। महाराष्ट्र अग्नि प्रतिबंधक व जीवरक्षक उपाय योजना अधिनियम 2006 के तहत, नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी मुंबई फायर ब्रिगेड की है। लेकिन बीते 6 सालों में ये घटनआें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे साफ पता चलता है कि नियमों का पालन ठीक से नहीं हो रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next