दक्षिण मुंबई के कलबादेवी इलाके में गुरुवार देर रात सात मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। राहत की बात रही कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि मशहूर मुंबादेवी मंदिर के पास धनजी स्ट्रीट पर स्थित इमारत में देर रात करीब डेढ़ बजे आग लगी थी। इमारत के अंदर फंसे कई लोगों को बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
#WATCH | Fire breaks out in a 5-storey building in Mumbai's Jhaveri Bazar area. More than 12 fire tenders present at the spot. All the people trapped in the building have been evacuated safely. More details are awaited. pic.twitter.com/HqgQYoayFG
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त परिसर के अंदर 50 से 60 लोग फंसे थे, लेकिन पास की इमारत की सीढ़ियों का प्रयोग कर दमकल कर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटनास्थल पर दमकल की 12 गाड़ियों ने मोर्चा संभाला और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि पहली और दूसरी मंजिल की छत का कुछ हिस्सा और सीढ़ी का एक हिस्सा ढह गया है, इसलिए एहतियात के तौर पर आग बुझाने का अभियान इमारत के बाहर से चलाया गया। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि आग बेसमेंट से शुरू हुई थी और देखते ही देखते पांचवीं मंजिल तक फैल गई।