महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है। पालघर जिले के बोइसर में स्थित एक कंपनी में आग लग गई है। आग लगने के बाद दफ्तर और आसपास में अफरातफरी का माहौल है। लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि तारापुर में बजाज हेल्थ केयर का ऑफिस है। उसी में थोड़ी देर पहले अचानक से आग लगी गई।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
आग लगने के दौरान दफ्तर में बहुत से लोग काम कर रहे थे। दमकल कर्मियों ने दफ्तर के अंदर फंसे 30 लोगों को बाहर निकाल लिया है। जबकि 2 लोग आग से झुलस गए हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल कर्मियों की रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से दफ्तर में आग लगी है।