मुंबई के उपनगर विले पार्ले में जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कार्यालय में शनिवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, विले पार्ले पश्चिम में एसवी रोड पर स्थित दो मंजिला इमारत में सुबह सात बजे आग लग गई थी। हालांकि, घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
घटना के बाद दमकल विभाग के कर्मी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है।