मुंबई के विले पार्ले वेस्ट में लाभ श्रीवल्ली इमारत में रविवार को आग लग गई।
- फोटो : PTI
मुंबई के विले पार्ले वेस्ट में स्थित 13 मंजिला लाभ श्रीवल्ली इमारत में रविवार शाम करीब सात बजे आग लग गई। जानकारी के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। कूलिंग ऑपरेशन अभी चल रहा है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की 8-10 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग इमारत के 7वें और 8वें मंजिल पर लगी थी। आग की सूचना पर दमकल दल मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान में जुट गया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। डीसीपी ने बताया कि बिल्डिंग से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।