गुवाहटी के असम सचिवालय के जनता भवन में गुरुवार को भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी जदोजहद के बाद आग पर काबू पा लिया।
आग लगने की सूचना मिलते ही सभी कमरों को सील कर दिया गया है, साथ ही बताया जा रहा है कि अभी तक कोई इस हादसे में घायल नहीं हुआ है। आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
#UPDATE Guwahati: Fire under control now, 4 fire tenders on the spot— ANI (@ANI) August 31, 2017