शहरी विकास सचिव राजीव गाबा गुरुवार को गृह मंत्रायल के गृह सचिव बन गए हैं। निवर्तमान गृह सचिव राजीव महर्षि के रिटायर्ड होने के बाद गाबा ने उनकी जगह ली है। इसस पहले जून, 2017 में ही केंद्रीय कैबिनेट बैठक में नौकरशाही में बदलाव का फैसला लिया गया था।
पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में गृह सचिव राजीव महर्षि की जगह पर राजीव गाबा के लिए विचार किया गया था। बता दें कि गाबा 1982 बैच के आईएस अधिकारी हैं और उनकी गृह मंत्रालय में ये दूसरी पारी है।
पढ़ें: मीटिंग में नहीं पहुंचे गृह सचिव, संसदीय समिति उठा सकती है सख्त कदम
बता दें कि गाबा पिछले दो महीनों से गृह सचिव का कार्यभार संभाल रहे हैं, क्योंकि उन्हें मंत्रालय में बतौर ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) लाया गया था। इससे पहले भी वे गृह मंत्रालय में कार्यरत रह चुके हैं, उस वक्त वे अतिरिक्त सचिव थे, लेकिन ज्यादा कार्यभार होने की वजह से उन्हें इस पद से हटा दिया गया।