फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tirupati: एप्पल की सप्लायर फॉक्सलिंक के संयंत्र में आग लगने से उत्पादन रुका, 750 कर्मियों ने भागकर बचाई जान

Tue, 28 Feb 2023 02:35 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति

सार

Fire at Foxlink facility: पुलिस ने कहा कि आग लगने की घटना के समय संयंत्र में करीब 750 लोग काम कर रहे थे। हालांकि, सभी आग लगने के फौरन बाद बाहर निकलने में सफल रहे।
विज्ञापन
Fire at Foxlink facility - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेक दिग्गज एप्पल की सप्लायर कंपनी फॉक्सलिंक के आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थित विनिर्माण संयंत्र में सोमवार को भीषण आग लग गई, जिसके कारण उत्पादन रोक दिया गया है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने कहा कि आग लगने की घटना के समय संयंत्र में करीब 750 लोग काम कर रहे थे। हालांकि, सभी आग लगने के फौरन बाद बाहर निकलने में सफल रहे। फॉक्सलिंक कंपनी एप्पल के लिए केबल की आपूर्ति करती है।

विज्ञापन


पुलिस द्वारा साझा की गई विनिर्माण संयंत्र की तस्वीरों में शेड से घना धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र में रखे फाइबर, शीट और स्पंज के कारण आग तेजी से फैली और पूरी संयंत्र को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेनिगुंटा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ए. रामचंद्र ने बताया कि दोपहर करीब 1:15 बजे फॉक्सलिंक के विनिर्माण संयंत्र में आग लग गई, जहां केबल का निर्माण किया जाता है।
विज्ञापन



दमकल गाड़ियों के समय पर पहुंचने से एक शेड तक सीमित रही आग
डीएसपी ने कहा कि दमकल गाड़ियों के घटनास्थल पर समय पर पहुंचने के कारण आग एक शेड तक ही सीमित रही। अन्य दो शेड्स में नहीं फैली, जिसमें भोजनालय और रसोई घर थे। उन्होंने कहा कि तीनों में सबसे बड़ा शेड आग से जल गया। जबकि अन्य दो सुरक्षित हैं। सबसे बड़ा शेड में सारा उत्पादन होता है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। कंपनी अभी नुकसान का आकलन कर रही है।
विज्ञापन


वर्ष 1986 में स्थापित फॉक्सलिंक कंपनी केबल, कनेक्टर्स, पावर मैनेजमेंट डिवाइस और बैटरी पैक का निर्माण करती है और कई वैश्विक टेक कंपनियों को इसकी आपूर्ति करती है। इसका मुख्यालय ताइपे में है और दुनिया भर में इसके 15 से अधिक डिजाइन, निर्माण और बिक्री स्थल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें