फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: फडणवीस के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाले वकील के खिलाफ मकोका के तहत एफआईआर, परिजनों पर भी आरोप

Wed, 16 Aug 2023 04:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सामाजिक कार्यकर्ता सतीश यूइके मुंबई की आर्थर जेल में बंंद हैं। उईके महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ भी चुनाव आयोग में शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की जेल में बंद पूर्व वकील और सामाजिक कार्यकर्ता पर मकोका के तहत केस दर्ज किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता के साथ छह अन्य लोगों के खिलाफ भी इसी मामले में एफआईआर दर्ज हुई है, जिनमें उईके का भाई, पत्नी सहित अन्य रिश्तेदार शामिल हैं।

पहले जानिए, कौन है सतीश यूईके

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सामाजिक कार्यकर्ता सतीश यूइके मुंबई की आर्थर जेल में बंंद हैं। उईके महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ भी चुनाव आयोग में शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने स्थानीय अदालत में फडणवीस के खिलाफ याचिका दायर करते हुए कहा था कि 2014 में चुनावी हलफनामे में उन्होंने आरपाधिक मामलों की जानकारी छिपाई थी। इसके अलावा यूइके ने न्यायाधीश बीएच लोया की रहस्यमयी मौत पर संदेह जताते हुए एसआईटी जांच की मांग की थी। बता दें, पूर्व जस्टिस लोया, सोहराबुद्दीन शेख के फर्जी मुठभेड़ मामले की सुनवाई कर रहे थे। मामले में गृहमंत्री अमित शाह आरोपी थे। एक शादी समारोह में शामिल होने गए लोया 2014 में दिल का दौड़ा पड़ने से खत्म हो गए थे।

इन आरोपों में दर्ज हुआ केस
नागपुर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के डिविजनल इंजीनियर पंकज पाटिल ने उईके के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद मंगलवार को उइके सहित अन्य छह लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम, 1999 (मकोका) के तहत केस दर्ज किया गया। आरोप है कि सातों ने मिलकर जमीन के जाली दस्तावेज बनाये थे, जो मूल रूप से विट्ठल धावले के स्वामित्व में थी। फिलहाल, 1990 के दशक से इसका स्वामित्व नागरिक प्राधिकरण के पास है।

अन्य आरोपियों में यह लोग शामिल

विज्ञापन

पुलिस द्वारा दर्ज माकोका माामले में अन्य छह लोगों में प्रदीप उईके (भाई), माधवी उईके (पत्नी), सुभाष मणिलाल बघेल (श्रीरंग हाउसिंग कोऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष), चंद्रपेखर नामदेवराव मटे सहित उईके के परिवार के दो अन्य सदस्य पेखर महादेवराव उके और मनोज महादेवराव उईके शामिल हैं। बता दें, पिछले साल ईडी ने उईके और उनके भाई प्रदीप को ₹11.5 करोड़ से अधिक के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। अप्रैल 2022 से दोनों मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें