फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के खिलाफ मामला दर्ज, महिला ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

Fri, 31 Jan 2020 03:00 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
BJP leader Dilip Ghosh - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के खिलाफ पतुली पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए, 509, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक महिला ने घोष पर गुरुवार को रैली के दौरान अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 

 


संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में गुरुवार को आयोजित रैली के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एक महिला प्रदर्शनकारी से बदसलूकी किए जाने पर घोष ने कहा था कि उन्हें अपनी किस्मत का शुक्रगुजार होना चाहिए कि कुछ और नहीं हुआ।

उनकी इस टिप्पणी की विपक्षी पार्टियों ने आलोचना की। भाजपा ने दक्षिण कोलकाता के पतुली से बाग जतीन इलाके तक सीएए के समर्थन में रैली आयोजित की थी जिसका नेतृत्व स्वयं घोष कर रहे थे। रैली के दौरान एक अकेली महिला सीएए और गुरुवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया में चली गोली के खिलाफ तख्ती लेकर प्रदर्शन कर रही थी। भाजपा समर्थकों ने तख्ती छीन ली और गाली गालौज किया। उन्होंने महिला के साथ धक्का मुक्की की जिसके बाद पुलिस ने उसे बचाया।

विज्ञापन


बाद में पत्रकारों से बातचीत में घोष ने महिला के साथ धक्का मुक्की को न्यायोचित करार देते हुए कहा था कि हमारे आदमियों ने सही किया। उस महिला को अपनी किस्मत का शुक्रगुजार होना चाहिए कि केवल धक्का मुक्की हुई और कुछ नहीं। घोष ने कहा कि क्यों प्रदर्शनकारी (सीएए) हमेशा हमारी रैली में प्रदर्शन करने चले आते हैं? क्या वे अन्य कार्यक्रमों में नहीं जा सकते? हमने बहुत सहन किया, लेकिन अब ऐसी हरकतों को सहन नहीं करेंगे।

इस बीच बदसलूकी की शिकार महिला ने कहा कि वह फासीवादी भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखेगी। माकपा के वरिष्ठ नेता शमिक लाहिरी ने घोष के बयान की निंदा करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे बयानों से बचना चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज चक्रवर्ती ने कहा था कि घोष को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें