फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता की बीमारी की झूठी खबर फैलाने वाली महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sat, 01 Oct 2016 12:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
jayalalithaa - फोटो : PTI
विज्ञापन
एआईएडीएमके ने ट्वीट कर बताय की उन्होंने जयललिता की बीमारी की झूठी अफवाह फैलाने वाली एनआरआई महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस महिला का नाम तमिलाची है जो लंबे समय से फ्रांस में रह रही है। खबर के अनुसार इस महिला ने ही अम्मा के बीमार होने की अफवाह फैलाई थी। बता दें कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को 22 सितंबर को बुखार से पीड़ित होने के कारण राज्य के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जल्द उपचार के लिए ब्रिटेन से डॉक्टरों की एक टीम को बुलाया गया था।
विज्ञापन


हालांकि अगले ही दिन अस्पताल से जारी बयान में कहा गया की मुख्यमंत्री का बुखार थम गया है और उनकी स्थिति सामान्य करने के लिए उन्हें कुछ दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। इससे पहले जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में अफवाह थी, कि वह गंभीर बीमारी से पीड़ित है।

डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि ने राज्य की मुख्यमंत्री के जल्द ठीक होने की कामना की और इसके साथ ही उन्‍होंने मांग की है कि जयललिता के स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में जारी सभी अफवाहों को जल्द खत्‍म करने के लिए राज्‍य सरकार अस्‍पताल से उनका फोटो जारी करे और उनके स्वासाथ्य से जुड़ी हर जानकारी जनता को प्रदान करे।
विज्ञापन


एआईएडीएमके के सदस्यों और जयललिता के समर्थकों ने चेन्नई पुलिस स्टेशन में जयललिता के स्वास्थ के बारे में फैल रही अफवाहों पर अंकुश लगाने और अपवाह फैलाने वाली महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है एफआईआर के जबाव में तमिलची ने भी फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा की वह तमिलनाडु पुलिस के इस कदम से खुश और सच को सामने लाने के लिए पुलिस के द्वारा पुछताछ के लिए तैयार हैं।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें