फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में महाराष्ट्र के एनसीपी नेता पर FIR

Sun, 08 Apr 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पार्षद को कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर पुणे जिले के इंद्रपुर के रूपाली लॉज में रैकेट चलाने की वजह से दर्ज की गई है। पुलिस ने पार्षद और एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। लॉज के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले पालघर पुलिस ने शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया था औऱ 12 के खिलाफ केस दर्ज किया था। इन लोगों को इसलिए गिरफ्तार किया गया था उन्होंने सूचना का अधिकार के जरिए मिली सूचना का इस्तेमाल बिल्डरों को धामकाकर उनसे पैसा मांगने के लिए किया था। पुलिस ने बताया था कि आरोपियों में शिव सेना पार्षद सहित भाजपा और एनसीपी की युवा विंग के नेता शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने बिल्डर को ब्लैकमेल किया। इसके अलावा उसे डराने के लिए बंदूक का इस्तेमाल किया। इन लोगों ने दो बिल्डरों को डरा-धमकाकर उससे 50-50 लाख रुपए की मांग की थी। शिवसेना के धनंजय गावड़े ने 49 साल के एक बिल्डर से कथित तौर पर 11 लाख रुपए लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें