फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: तेलंगाना BJP प्रमुख के बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, बैचमेट को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ था

Thu, 19 Jan 2023 04:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

हैदराबाद के एक निजी कॉलेज में छात्र की पिटाई का मामला सामने आया था। जिसका वीडियो भी सामने आया था।
विज्ञापन
बंदी संजय कुमार - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना BJP प्रमुख बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साई भागीरथ के खिलाफ कॉलेज के अधिकारियों द्वारा शिकायत के बाद डुंडीगुल पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई। 16 जनवरी को महिंद्रा विश्वविद्यालय परिसर में भागीरथ द्वारा अपने बैचमेट को कथित रूप से थप्पड़ मारने का एक वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन


क्या है मामला?
हैदराबाद के एक निजी कॉलेज में छात्र की पिटाई का मामला सामने आया था। जिसका वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में छात्र की पिटाई का आरोपी तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमारा का बेटा बंदी भगीरथ साईं बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि भगीरथ साईं का एक दोस्त भी पीड़ित युवक पर थप्पड़ बरसा रहा है। पीड़ित युवक की पहचान यूनिवर्सिटी में ही पढ़ने वाले श्रीराम के रूप में हुई है। एक अन्य वीडियो में श्रीराम बैठा हुआ है और आरोपी बंदी भगीरथ साईं और कई अन्य युवक उसे घेरकर खड़े हैं और उस पर थप्पड़ बरसा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, श्रीराम नामक युवक ने भगीरथ साईं की क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की की बहन से बदतमीजी की थी, जिसके लिए भगीरथ और उसके दोस्तों ने उसकी पिटाई की। मामले में तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष के बेटे पर आरोप लगे थे। इस पर बंदी संजय कुमार का कहना है कि राजनीति के तहत उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। 

विज्ञापन

बी संजय कुमार के कार्यालय से भी वीडियो जारी किया गया 
मामला गरमाने के बाद बंदी संजय कुमार के कार्यालय से एक वीडियो जारी किया गया था, जिसमें पीड़ित युवक श्रीराम यह बात स्वीकार कर रहा है कि उसने लड़की से बदतमीजी की, जिसके चलते उसकी पिटाई हुई थी। श्रीराम ने लड़की को आपत्तिजनक टेक्स्ट मैसेज भेजा था।  जिस पर लड़की की बहन ने अपनी क्लास में पढ़ने वाले भगीरथ से इसकी शिकायत की थी। श्रीराम का ये भी कहना है कि यह मामला दो माह पुराना है और अब दोनों के बीच समझौता भी हो गया है। 

तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कही यह बात
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार का कहना है कि राजनीति के तहत मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के इशारे पर यह हुआ है। उन्होंने कहा कि छात्र लड़ते हैं और बाद में समझौता कर लेते हैं, लेकिन बच्चों को राजनीति से दूर रखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें