पश्चिम बंगाल के कांथी में टीएमसी ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और उनके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। टीएमसी ने आरोप लगाया है कि अधिकारी और उनके भाई ने नगरपालिका से राहत सामग्री की चोरी की है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच पहले जैसी ही तनातनी देखने को मिल रही है। सुवेंदु ने विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को करारी मात दी थी। हाल ही में ममता बनर्जी ने केंद्र पर हमला बोला था। इसके बाद अब फिर सियासत गर्म है।
पश्चिम बंगाल में चक्रवात यास से हुए नुकसान की समीक्षा करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नहीं शामिल होने के बाद से राजनीति गरमाई हुई है। भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने भी ममता बनर्जी के पीएम मोदी की बैठक को छोड़ने को लेकर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मुख्य सचिव ने जिस तरह से प्रधानमंत्री का अपमान किया उसकी आलोचना करने के लिए शब्द नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक अधिकारी ने एक डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने जिस तरह प्रधानमंत्री का अपमान किया, उसकी आलोचना करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।