फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: बच्चियों का धर्मांतरण करवाने की कोशिश, वडोदरा के बाल गृह का मामला, एफआईआर दर्ज

Mon, 13 Dec 2021 09:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

वडोदरा के एक बाल गृह के निदेशक के खिलाफ वहां रहने वाली बच्चियों का धर्म परिवर्तन करने की कोशिशों के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इस बाल गृह का संचालन 'मिशनरीज फॉर चैरिटी' की ओर से किया जाता है।
विज्ञापन
Police - फोटो : Police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के वडोदरा में एक बाल गृह के निदेशक के खिलाफ कथित तौर पर धर्म परिवर्तन की कोशिश करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इस बाल गृह का संचालन 'मिशनरीज फॉर चैरिटी' की ओर से किया जाता है। आरोप है कि बाल गृह में रहने वाली लड़कियों को क्रॉस पहनाकर और बाइबिल देकर उन्हें ईसाई बनाने की कोशिश की गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मकरपुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह एफआईआर रविवार को वडोदरा जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय के प्रभारी मयंक त्रिवेदी की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। त्रिवेदी ने आरोप लगाया है कि बाल गृह में रहने वाली हिंदू लड़कियों को जबरन ईसाई धर्म स्वीकार करवाने की कोशिशें की जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार बाल गृह प्रबंधन स्टोररूम की एक मेज पर लड़कियों के पढ़ने के लिए बाइबिल रखता था। पुलिस ने बताया कि यह कथित मामला इसी साल 10 फरवरी से नौ दिसंबर के बीच का है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सच्चाई सामने आने के बाद दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें