फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ का पुतला फूंकने पर 20 लोगों पर FIR, भड़के हिंदू

Wed, 12 Oct 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
नवाज शरीफ का पुतला फूंका
विज्ञापन
भारत के सैन्य मुख्यालयों पर हमलों और सैनिकों की हत्या के बाद देश में पाकिस्तान और उसके हुक्मरां के प्रति बेहद गुस्सा है। लोग तरह-तरह से अपनी नाराजगी जता रहे हैं। लेकिन रामपुर के शाहबाद क्षेत्र के चतुरपुर में कुछ ऐसा हुआ जिसे लोग नहीं पचा पा रहे। यहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंकने वाले 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


भाजपा और हिंदूवादी संगठनों ने इसे उत्पीड़न करार देते हुए कार्रवाई के लिए कार्यवाहक कोतवाल मुस्लिम खां की भूमिका पर रोष जताया है। हालांकि  कोतवाल का कहना है कि माहौल खराब करने और सरकारी काम में बाधा डालने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। चतरपुर गांव के चौराहे पर मंगलवार रात रसूलपुर गांव के लोगों द्वारा रावण की जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंकने पर तनाव हो गया था।

चतरपुर के कुछ लोगों ने नई परंपरा के विरोध में चौराहे पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया था। मौके पर पहुंचे कार्यवाहक कोतवाल मोहम्मद मुस्लिम खां ने नई परंपरा डालकर माहौल को खराब करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए फायरिंग करने की बीट सिपाही पीतांबर सिंह की ओर से रसूलपुर निवासी परविंदर, श्यामवीर, विनीत, सैंकी, नेता, सुमित तथा चतरपुर निवासी धर्मपाल, शिवचरन, सत्यवीर, संदीप, फूलचंद, ताराचंद, रामबहादुर, रामचरन, हरपाल, भूप सिंह, रामपाल, महावीर, हरिप्रकाश सहित बीस के खिलाफ मामले की नामजद रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने नामजद दो आरोपी शिवचरन और भूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शांति व्यवस्था की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें