फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी काम निपटा लें, लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक

Mon, 03 Oct 2016 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ अक्तूबर से लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंकों से संबंधित अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें, वरना 13 अक्तूबर को बैंक खुलने का इंतजार करना होगा। इसके अलावा भी इस महीने चार दिन और बैंक बंद रहेंगे। 
विज्ञापन


छुट्टियों की शुरुआत आठ अक्तूबर से होगी। आठ को दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं नौ को संडे है। दस को रामनवमी, ग्यारह को दशहरा और बारह को मोहर्रम की छुट्टी रहेगी। लगातार पांच दिन बैंक बंद होने से ग्राहकों को परेशानी हो सकती है। इन दिनों सारी व्यवस्था एटीएम पर निर्भर रहेगी। एटीएम ऐन वक्त पर कहीं धोखा न  दे जाएं, इसलिए सात अक्तबूर तक अपने सभी जरूरी काम निपटा लें। 

इसके अलावा भी 16 अक्तूबर को फिर रविवार पड़ रहा है। 29 को चौथा शनिवार होने के कारण छुट्टी रहेगी, वहीं तीस अक्तूबर को दीवाली है तो 31 को गोवर्धन पूजा की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे। लीड बैंक प्रबंधक तपेश्वर प्रसाद ने बताया कि आठ से बारह तक लगातार पांच दिन की छुट्टी पड़ रही है। इसलिए बैंक बंद रहेंगे। ग्राहक सात तक बैंकिंग संबंधित काम निपटा लें। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बैंक कर्मियों की बल्ले बल्ले

- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लगातार पांच दिन की छुट्टी मिलने से बैंक कर्मचारियों की बल्ले बल्ले हो गई है। अधिकतर कर्मचारियों ने इन पांच दिनों की प्लानिंग पहले से ही कर रखी है। वहीं इसके अलावा इस महीने चौर और दिन की भी छुट्टी मिल रही है। कुल मिलाकर बैंक कर्मचारियों को इस महीने नौ दिन की छुट्टी मिल रही है।

कैश से फुल रहेंगे एटीएम
एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक एमसी पांडेय ने बताया कि त्योहारी मौसम में ग्राहकों को कोई समस्या न हो इसके लिए एटीएम में भरपूर पैसा डाला जाएगा। इसके बावजूद अगर किसी एटीएम में कैश खत्म हो जाता है तो आरबीआई की अनुमति लेकर कैश डलवाया जाएगा। कोशिश होगी कि इस दौरान ग्राहकों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें