फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OPS: वित्त मंत्रालय ने किया पैनल का गठन, सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन प्रणाली की समीक्षा के लिए देगा सुझाव

Thu, 06 Apr 2023 10:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते महीने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि वित्त सचिव की अध्यक्षता वाली एक समिति सरकारी कर्मचारियों के लिए एनपीएस के तहत पेंशन के मुद्दे पर गौर करेगी। साथ ही वह राजकोषीय विवेक बनाए रखते हुए कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा रखने पर सुझाव देगी।
विज्ञापन
पेंशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्रालय ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन व्यवस्था की समीक्षा के लिए गुरुवार को वित्त सचिव टी वी सोमनाथन की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया। यह समिति, सरकार को सुझाव देगी कि क्या सरकारी कर्मचारियों पर लागू राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के मौजूदा ढांचे में कोई बदलाव जरूरी है या नहीं। 

विज्ञापन


साथ ही यह समिति राजकोषीय निहितार्थों और समग्र बजटीय स्थान पर प्रभाव को ध्यान में रखते हुए एनपीएस के तहत शामिल सरकारी कर्मचारियों के पेंशन लाभों में सुधार की दृष्टि से इसे संशोधित करने के उपायों का सुझाव देगी। सोमनाथन की अध्यक्षता वाली समिति में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) में सचिव, व्यय विभाग में विशेष सचिव और पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के अध्यक्ष सदस्य होंगे।

यह भी पढ़ें: Old Pension: वित्त मंत्री की गठित कमेटी पर नहीं है कर्मियों को भरोसा, तेज होगा पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन
विज्ञापन


इससे पहले बीते महीने, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्त सचिव की अध्यक्षता वाली एक समिति सरकारी कर्मचारियों के लिए एनपीएस के तहत पेंशन के मुद्दे पर गौर करेगी। साथ ही वह राजकोषीय विवेक बनाए रखते हुए कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा रखने पर सुझाव देगी।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह घोषणा कई गैर-बीजेपी राज्यों द्वारा डीए से जुड़ी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) और कुछ अन्य राज्यों में कर्मचारी संगठनों द्वारा उसी की मांग को वापस लेने के फैसले की पृष्ठभूमि में आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें