फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक पैकेज को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से हुई बड़ी चूक, मांगी माफी

Tue, 12 May 2020 09:30 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित करते हुए आर्थिक पैकेज का एलान किया। पीएम ने श्रमिकों और लघु-मंझोले उद्योग समेत देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। इस बीच देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से एक बड़ी गलती हो गई। हालांकि उन्होंने इस गलती के लिए सभी से माफी मांग ली है।

विज्ञापन


दरअसल, उन्होंने पीएम मोदी द्वारा एलान किए गए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज को सिर्फ 20 लाख लिखकर ट्वीट कर दिया। वित्त मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि आत्म निर्भर भारत अभियान के लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की गई है, जो जीडीपी का 10 प्रतिशत है। लगभग 20 लाख रुपये।
  इसके बाद उन्होंने तुंरत दूसरा ट्वीट किया और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि टाइप करने में गलती हो गई। आप इसे 20 लाख करोड़ रुपये ही पढ़ें।
विज्ञापन


ये पैकेज देश की विकास यात्रा को नई गति देगाः पीएम
पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए जिस विशेष आर्थिक पैकेज का एलान किया है, उसकी विस्तार से जानकारी बाद में वित्त मंत्रालय देगा। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय और आरबीआई की ओर से घोषित पैकेज और इस पैकेज को मिलाकर ये करीब 20 लाख करोड़ रुपये होता है। 
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि 20 लाख करोड़ का ये पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को नई गति देगा। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पूरा करने के लिए इस पैकेज में लैंड, लेबर, लिक्विडिटी सभी पर बल दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें